पटना। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पर्यावरण संरक्षक 2020 से सम्मानित किया। सम्मान तरुण भारत संघ ने दिया है। राजेन्द्र सिंह ने जल से भरा कलश भी सीएम को भेंट किया।
सीएम ने कहा कि मुझे पर्यावरण संरक्षक 2020 के रूप में सम्मान मिला है। इसकी वास्तविक हकदार बिहार की जनता है, जो सामाजिक विषयों के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक है। आज की मानव श्रृंखला के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा मानव श्रृंखला 2020 में जल पुरुष राजेंद्र सिंह भी शामिल हुए हैं। यह खुशी की बात है। उनसे जल संरक्षण एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सलाह मिलती रहती है। सीएम ने यूएनईपी के कंट्री हेड अतुल बगई के भी मानव श्रृंखला में शामिल होने पर आभार जताया।