मुख्य समाचार

बजट में किसानों के लिए 16 सूत्री योजना

पटना । कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने आम बजट को किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि आज के बजट में किसानों के लिए जो प्रावधान किये गये हैं, वह किसानों की आय दोगुनी करने के अपने वादे के प्रति केंद्र सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए 16 सूत्री फॉर्मूला पेश किया है। सरकार ने बजट में सिंचाई, ऊर्जा, भंडारण एवं मार्केटिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि को तरजीह दी है। यह किसानों की उन्नति में सहायक होगी। 

पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप देने की घोषणा की गयी है। इससे किसान अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ बची बिजली को बेचकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जायेगा। 

डाॅ प्रेम ने कहा कि दूध,सब्जी,मांस एवं मछली जैसी जल्द खराब होने वाली सामग्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। बजट में सरकार ने देश के 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाने का ऐलान किया है। धन लक्ष्मी योजना से किसानों के साथ महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। 
 


संबंधित खबरें