अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार खादी माॅल के ब्रांड एंबेसेडर बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का यह विचार आज भी प्रासंगिक है कि खादी वस्त्र नहीं एक विचार है। इसी विचार से मैं भी जुड़ा हुआ हूं। खादी का जुड़ाव गांव से है। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें ताकि गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।
पंकज त्रिपाठी ने युवाओं से आग्रह किया है कि कम से कम एक खादी वस्त्र का जरूर उपयोग करें। खादी के विकास से सभी का विकास होगा। बिहार खादी माॅल के ब्रांड एंबेसेडर बनाये जाने के लिए उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले से हैं।