मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन

बिहार के चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह की स्मृति को संजोने के लिए परिवार वालों ने सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना की है। फाउंडेशन का उद्देश्य सिनेमा, विज्ञान और खेल में उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है। पटना के राजीव नगर रोड नंबर छह स्थित उनके आवास को स्मारक बनाया जायेगा।

सुशांत का बचपन इसी मकान में बीता था। यहां उनकी हजारों किताबें, दूरबीन, फ्लाइट, सिम्यूलेटर, गिटार, फर्नीचर एवं उनसे जुड़ी अन्य चीजों को रखा जायेगा। उनके विज्ञान के प्रति रुचि का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि वे एक दूरबीन हमेशा अपने साथ रखते थे। उन्हें शनि ग्रह के छल्ले को निहारने का शौक था।   

सुशांत के इंस्टाग्राम पेज को भी करोड़ों प्रशंसक फाॅलो करते हैं। घरवालों ने इसे भी लिगेसी अकाउंट की तरह चलाए रखने का निर्णय लिया है। इससे सुशांत का रिश्ता उनके प्रशंसकों के साथ हमेशा बना रहेगा। 

 


संबंधित खबरें