मुख्य समाचार

चाय वाई एंड रंगमंच 2020 

कोकोनट थियेटर के पटना चैप्टर ने रंगकर्मियों के लिए ऑनलाइन सीरिज ऑफ लाइव सेशंस चाय वाई एंड रंगमंच 2020 का आयोजन छह जुलाई से किया है। इस सीरिज में प्रत्येक दिन शाम में छह बजे फेसबुक पर देश के जाने माने रंगकर्मी, दिग्गज अभिनेता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाटककार और निर्देशक, मेकअप विशेषज्ञ, संगीतकार, डिजायनर, कोरियोग्राफर और तकनीशियन अपने सुनहरे अनुभवों को बांटेंगे। 

लाइव सेशन पटना के रंगकर्मियों के लिए काफी फायदेमंद होगा। इसमें रजत कपूर और राजपाल यादव जैसे दिग्गज अभिनेताओं के सत्र होंगे। सेशन सभी के लिए उपलब्ध है और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।

चाय वाई 2020 के ऑन लाइन सेशन के दौरान 6 जुलाई को कुलदीप सिंह, 7 जुलाई को सौम्या जोशी , 8 जुलाई को राजेश जोशी , 9 जुलाई को अभिराम भदकमकर, 10 जुलाई को रजत कपूर, 11 जुलाई को गौरव शर्मा, 12 जुलाई को शरमन जोशी व भारती आचरेकर, 13 जुलाई को नीना तिवाना, 14 जुलाई को राजपाल यादव और 15 जुलाई को रंजीत कूपर दर्शको से रू-ब-रू होंगे। दर्शक और रंगकर्मी इन चहेते कलाकारों से फेसबुक पर शाम में छह बजे मिल सकते है।

कोकोनट थियेटर के रश्मिन मजीठिया ने बताया कि कोविड-19 के कारण साल 2020 पूरी दुनिया के लिए विशेष रूप से थियेटर उद्योग के लिए काफी नुकसानदायक रहा है। चुनौतियों से निपटने एवं रंगमंच में एक नई ऊर्जा फूंकने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। 
 


संबंधित खबरें