वनबंधु परिषद वर्चुअल संगीतमयी शाम सुनहरे स्वर का आयोजन 19 सितंबर को कर रहा है। आयोजन संध्या सात बजे से होगा। सुनहरे स्वर को वनबंधु परिषद की वेबसाइट www.ftsindia.com पर देख सकते है।
परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष विजय किशोरपुरिया ने बताया कि कोरोना काल में लोगों को मानसिक राहत देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगीत से मन को सुकून मिलने के साथ सकारात्मक विचारों का सृजन होता है। इस कार्यक्रम में भारत के साथ विश्व के कई क्षेत्रों से लोगों के जुड़ने की संभावना है।
ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका संजीवनी भिलंदे अपनी प्रस्तुति देंगी। उनका साथ ऑर्केस्ट्रा टीम और चार कलाकार देंगे। गायिका संजीवनी भिलंदे ने फिल्म करीब में अवार्ड जीता था। उन्होंने एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के लिए कई प्रस्तुति दी, जिसे काफी सराहना मिली।
परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम बंसल, रमेश चंद्र गुप्ता, सुजीत सिंघानिया, संजय भरतिया, अनिल रिटोलिया, सुशीला अग्रवाल, गीता जैन एवं परिषद के सभी सदस्यों ने संगीत प्रेमियों से अपील की है कि 19 सितंबर को होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़कर कलाकरों का उत्साहवर्धन करें।