पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात विभागों की लगभग 7700 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये किया। योजनाएं पथ निर्माण, जल संसाधन, स्वास्थ्य, नगर विकास एवं आवास, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता एवं पर्यटन विभाग से संबंधित हैं।
नगर विकास एवं आवास विभाग : पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्य का शुभारंभ। 13,590 करोड़ की लागत से दो खंड का काम पांच वर्ष के अंदर पूरा होगा। फिलहाल मलाही पकड़ी से बस टर्मिनल तक का काम शुरू हो रहा है। पटना मेट्रो का निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कर रहा है।
पथ निर्माण विभाग : 4733 करोड़ की लागत से 200 योजनाओं का शिलान्यास।
पर्यटन विभाग : राजगीर पर्यटन क्षेत्र के टांगा चालकों में 506 ई-रिक्शा का निःशुल्क वितरण।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग : पटना विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज घाट पर राष्ट्रीय डाॅल्फिन शोध संस्थान का शिलान्यास। इको पर्यटन के अंतर्गत जमुई में महावीर वाटिका, बेतिया में मंगुराहा, रोहतास में तुतला भवानी, कैमूर में करकटगढ़ एवं सहरसा में जय प्रकाश उद्यान का उद्घाटन किया गया।
सहकारिता विभाग : मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना का शुभारंभ। राज्य के 2927 पैक्सों में 2020-21 के लिए 439.05 राशि आवंटित। लघु एवं सीमांत किसानों की सहायता के लिए हर पैक्स में 15 लाख की लागत से बनेगा कृषि संयंत्र बैंक।
स्वास्थ्य विभाग : 2814.47 करोड़ की लागत से 77 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।
जल संसाधन : गया के विष्णुपद मंदिर के निकट हमेशा जल उपलब्ध कराने की योजना का शिलान्यास। फल्गू नदी में रबर डैम के निर्माण से पूरे साल कम से कम दो फीट पानी रहेगा। इसके अलावा पश्चिमी कोसी नहर कार्य एवं मधुबनी में मिथिला हाट का भी शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय, सुरेश कुमार शर्मा, संजय झा, राणा रणधीर सिंह एवं कृष्ण कुमार ऋषि, अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा एवं प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी संबोधित किया।