मुख्य समाचार

आठ लैब में कोविड जांच के लिए अब 1500 रुपये ही देने होंगे

पटना। राज्य के आठ निजी पैथोलौजी लैब में कोविड जांच के लिए अब 1500 रुपये ही देने होंगे। स्वास्थ्य निदेशालय ने आरटी-पीसीआर विधि से जांच की संशोधित दर जारी कर दी है। इससे पहले इस विधि से जांच की दर 2500 रुपये थी। 

राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। निदेशालय ने कहा है कि निर्धारित दर से अधिक राशि लेना एक्ट का उल्लंघन माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट लेने के लिए जांच घर जाने की जरूरत नहीं है। जांच घरों को निर्देश दिया गया है कि रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप या ई मेल पर भेज दें। 

इन जगहों पर जांच सुविधा : पाथ काइंड डायग्नोस्टिक्स (भागलपुर, मुजफ्फरपुर एवं पटना), नारायण मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल (जमुहार, रोहतास), डाॅ लाल पैथ लैब (राजा बाजार, पटना), पाॅपुलर नर्सिंग होम, थायरो केयर (अशोक राजपथ, पटना), इंद्र डायग्नोस्टिक्स (कंकड़बाग, पटना), सरल पाथ लैब (कंकड़बाग, पटना), सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स सेंटर (बोरिंग रोड, पटना) एवं सेन डायग्नोस्टिक्स (बुद्ध मार्ग,पटना)।    
 


संबंधित खबरें