पटना। रियल एस्टेट के क्षेत्र में दिल्ली एनसीआर की कंपनी वर्ल्ड इन्फ्राकॉन्स प्राइवेट लिमिटेड ने पटना में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। कैलाश भवन, डाकबंगला चौराहा स्थित ऑफिस का शुभारंभ कंपनी के सीएमडी आलोक सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर आलोक सिन्हा ने कहा कि जल्द ही दिल्ली एनसीआर की तरह बिहार - झारखंड में वर्ल्ड बिजनेस सेंटर का निर्माण कर यहां के लोगों को उच्चस्तरीय सेवा दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत हमारी कंपनी लोगों को दुकान, मॉल, फूड जोन, ऑफिस, बैंक आदि के लिए कमर्शियल स्पेस दिलाएगी। साथ ही हाउसिंग और रिटेल भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में तेजी से बढ़ते उद्योग को देखते हुए हमने यह कदम बढ़ाया है।
दिल्ली एनसीआर में कंपनी वर्ल्ड बिजनेस सेंटर के अंतर्गत 18 लाख वर्गफुट एरिया में हाउसिंग, कमर्शियल एवं रिटेल स्पेस का निर्माण कर रही है। यह भारत में बने बेहतर इन्फ्रा में एक होगा। हमारा हाउसिंग सेक्टर जहां इको फ्रेंडली है, वहीं कमर्शियल और रिटेल में वर्ल्ड क्लास मेंटेनेंस कर रहे हैं। इसका निर्माण ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। कार्यक्रम में डॉ सुषमा पांडेय, डॉ शशि भूषण पांडेय, डॉ पंकज, सुनील, लाल बाबू, शशि भूषण कुमार, चंद्रभूषण राय, शर्मिला दीक्षित एवं बाला जी मौजूद थे।