मुख्य समाचार

इफको बाजार का एसबीआई योनो के साथ करार

नई दिल्ली। इफको की ई-कॉमर्स इकाई इफको बाजार ने एसबीआई योनो कृषि के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है। एसबीआई योनो किसानों की जरूरत पूरी करने वाला एक समर्पित पोर्टल है। इस साझेदारी के जरिये भारत के लाखों किसानों तक विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। एसबीआई योनो पोर्टल और इफको के गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद इस क्षेत्र में डिजिटल बिक्री को बढ़ाने में कारगर भूमिका अदा करेंगे।

इफको बाजार www.iffcobazar.in भारत में ई कॉमर्स के क्षेत्र में तेजी से बढ़ता हुआ पोर्टल है। इसे देश की सबसे बड़ी उर्वरक उत्पादक कंपनी इफको ने  शुरू किया है।यह पोर्टल 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। देश के 26 राज्यों में स्थित अपने 1200 से अधिक स्टोर्स के माध्यम से यह कार्य करता है। विशेष उर्वरक, जैविक कृषि उत्पाद, बीज, कृषि रसायन, कृषि मशीन जैसे ढेर सारे उत्पाद इस पोर्टल के जरिये उपलब्ध कराए जाते हैं ।  

इफको के एमडी डॉ उदय शंकर अवस्थी ने बताया कि इफको और एसबीआई भारत की पुरानी व्यावसायिक संस्थाएं हैं। इस प्रयास से भारत की दो गौरवशाली संस्थाएं भारतीय किसानों की बेहतरी के लिए मिलकर काम कर सकती हैं। इफको पचास साल से भारतीय किसान की सेवा कर रहा है।  

इफको बाजार www.iffcobazar.in एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिए किसान डिजिटल माध्यम से जुड़ सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से किसान बेहतरीन गुणवत्ता वाले सब्सिडीरहित उर्वरक के साथ अन्य कृषि सामान मंगा सकते हैं। साथ ही समर्पित हेल्पलाइन और किसान फोरम  के माध्यम से वे अपने प्रश्नों के उत्तर भी पा सकते हैं। 

प्रबंध निदेशक ने कहा कि भारत की वित्तीय संस्थाओं में एसबीआई का कार्य सराहनीय रहा है और भारत के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच में इसका कोई जोड़ नहीं है। एसबीआई योनो के माध्यम से इफको बाजार पोर्टल देश के ज्यादा से ज्यादा किसानों तक अपनी पहुंच बना सकेगा।   


संबंधित खबरें