मुख्य समाचार

नीतीश सरकार के मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा

पटना। नीतीश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन एवं निगरानी विभाग रहेगा। इनके अलावा वे विभाग भी उनके पास रहेंगे, जो अब तक किसी को नहीं दिए गए हैं।

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को वित्त, वाणिज्य-कर, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, आईटी, आपदा एवं नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। डिप्टी सीएम रेणु देवी को उद्योग, पंचायती राज और पिछड़ा कल्याण विभाग मिला है। 

मंत्रियों को मिले विभागों की सूची : 

विजय कुमार चौधरी : जल संसाधन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

बिजेंद्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, योजना एवं विकास, खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण

अमरेंद्र प्रताप सिंह : कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग विभाग 

मुकेश सहनी : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

मेवालाल चौधरी  : शिक्षा विभाग

मंगल पांडेय  : स्वास्थ्य, पथ निर्माण, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

अशोक चौधरी   : भवन निर्माण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण 

शीला कुमारी :  परिवहन विभाग

रामप्रीत पासवान : पीएचईडी 

जीवेश कुमार : पर्यटन, श्रम संसाधन, खान एवं भूतत्व विभाग

राम सूरत कुमार : राजस्व एवं भूमि सुधार, विधि विभाग 

संतोष कुमार सुमन : लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग

विधानमंडल का पांच दिवसीय सत्र 23 से 27 नवंबर तक होगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण एवं 25 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक वे सदन का संचालन और नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने 16 नवंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। इनमें जदयू से पांच, बीजेपी से सात, हम एवं वीआईपी से एक-एक मंत्री हैं। 


संबंधित खबरें