नई दिल्ली। बिहार के जमीन मालिक दिल्ली में भी अपने राज्य के किसी भी राजस्व ग्राम का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम योजना के अंतर्गत बिहार के भू-धारी एवं रैयतों को भू-राजस्व मानचित्र की डिजिटाइज्ड प्रति सुगमता से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित बिहार भवन में प्लॉटर मशीन लगाई गई है। तीन साल पहले लगी यह मशीन अत्याधुनिक है। दिल्ली में रहने वाले बिहारवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हंै।