मुख्य समाचार

बिहार में विकास कार्य बापू के विचारों पर आधारित : सीएम 

पटना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू के विचारों को ध्यान में रखकर बिहार में सभी काम किए जा रहे हैं। बापू ने कहा था पृथ्वी जरूरत को पूरी करने में सक्षम है, लालच को नहीं। हमलोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली की शुरुआत की है। 

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट में आयोजित किया गया। राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन बापू के प्रति लोगों को सिर्फ श्रद्धा निवेदित नहीं करनी चाहिए बल्कि उनके विचारों को भी आत्मसात करना चाहिए। उनके बताए गए सात सामाजिक पापों को सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज एवं सरकारी संस्थानों में अंकित करवा दिया गया है।

स्कूलों में बापू के जीवन एवं उनके विचारों के बारे में हर दिन बच्चों को पाठ पढ़ाया जाता है। बापू के विचारों को अगर नई पीढ़ी के 10 से 15 प्रतिशत लोग अपना लेंगे, तो यह देश बदल जाएगा। समाज में हो रहे नकारात्मक कार्यों पर नियंत्रण हो सकेगा। 
 


संबंधित खबरें