मुख्य समाचार

शाहनवाज को मिला उद्योग, कई मंत्रियों के बदले विभाग 

पटना। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया। नई जिम्मेवारी के साथ पुराने कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।     

भाजपा के प्रखर वक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग की जिम्मेवारी मिली है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र में उनके अनुभव का लाभ औद्योगिक रूप से पिछड़े बिहार को मिल सकेगा। वे किशनगंज और भागलपुर से सांसद रह चुके हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन एवं निगरानी विभाग रहेगा। इनके अलावा वे विभाग भी उनके पास रहेंगे, जो अब तक किसी को नहीं मिले हैं।

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को वित्त, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। डिप्टी सीएम रेणु देवी को आपदा प्रबंधन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है। 

मंत्रियों को मिले विभागों की सूची  : 

विजय कुमार चौधरी  :  शिक्षा, संसदीय कार्य 

बिजेंद्र प्रसाद यादव  :   ऊर्जा, योजना एवं विकास 

अशोक चौधरी    :       भवन निर्माण 

शीला कुमारी    :        परिवहन 

संतोष सुमन    :  लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण

मुकेश सहनी     :  पशु एवं मत्स्य संसाधन 

मंगल पांडेय      :  स्वास्थ्य 

अमरेंद्र प्रताप सिंह  :  कृषि 

रामप्रीत पासवान  :  पीएचईडी 

जीवेश कुमार  :    श्रम संसाधन, आईटी 

राम सूरत कुमार  :  राजस्व एवं भूमि सुधार 

सैयद शाहनवाज हुसैन  :  उद्योग 

श्रवण कुमार  :    ग्रामीण विकास 

मदन सहनी  : समाज कल्याण

प्रमोद कुमार   गन्ना उद्योग, विधि

संजय कुमार झा  : जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क

लेशी सिंह  :  खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण

सम्राट चौधरी  : पंचायती राज

नीरज कुमार सिंह   पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन 

सुभाष सिंह  :  सहकारिता

नितिन नवीन  :  पथ निर्माण

सुमित कुमार सिंह  :  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

सुनील कुमार  :  मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन 

नारायण प्रसाद   :   पर्यटन 

जयंत राज  :   ग्रामीण कार्य 

आलोक रंजन   कला, संस्कृति एवं युवा 

जमां खान   :  अल्पसंख्यक कल्याण 

जनक राम  :   खान एवं भूतत्व ।


संबंधित खबरें