मुख्य समाचार

पॉडकास्ट पर भी उपलब्ध होगा 90.8 एफएम ग्रीन  

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 90.8 एफएम ग्रीन कुछ दिनों में वेब रेडियो सहित पॉडकास्ट पर भी उपलब्ध होगा। डिजिटल प्लेटफार्म पर आने के बाद एफएम ग्रीन का कार्यक्रम विश्व के किसी भी हिस्से से सुना जा सकेगा। यूनेस्को ने विश्व रेडियो दिवस का थीम रखा है न्यू वर्ल्ड न्यू रेडियो यानि दुनिया के बदलाव को रेडियो के बदलाव के साथ जोड़ा गया है। 

90.8 एफएम ग्रीन भी इस बदलाव का हिस्सेदार बनने जा रहा है। इस पर एक तिहाई कार्यक्रम कृषि से संबंधित होते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, लोकगीत और पुराने गीत भी प्रसारित किए जाते हैं। विश्व रेडियो दिवस पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एफएम ग्रीन के प्रभारी ईश्वर चंद्र ने पिछले एक वर्ष में प्रसारित कार्यक्रमों का ब्योरा पेश किया। रेडियो जॉकी आर जे अन्नू ने नए कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

कुलपति डॉ आर के सोहाने ने कहा कि रेडियो की ध्वनि तरंग एक सदी से लोगों के दिलों को जोड़ती आ रही है और आज भी सूचना के महाजाल में सबसे विश्वसनीय माध्यम रेडियो है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय चावल शोध संस्था के क्षेत्रीय निदेशक डॉ सुधांशु सिंह भी उपस्थित थे। 


संबंधित खबरें