मुख्य समाचार

बजट सत्र 19 फरवरी से, 22 को पेश होगा बजट

पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 19 फरवरी से 24 मार्च तक है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण जारी होगा। 22 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया जाएगा। 34 दिवसीय बजट सत्र में सिर्फ 22 दिन ही बैठक होगी। 

24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2020-21 से संबंधित दूसरा अनुपूरक बजट एवं 26 फरवरी को विनियोग विधेयक पेश होगा। 18 मार्च से पहले कार्यदिवस के दौरान बजट पर चर्चा, मतदान एवं सरकार का जवाब होगा। 18 एवं 23 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य जबकि 19 और 24 मार्च को गैर सरकारी कार्य होंगे।  

इन तारीख को नहीं होगी बैठक : 20 फरवरी, 21 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी, 6 मार्च, 7 मार्च, 11 मार्च (महाशिवरात्रि), 13 मार्च, 14 मार्च, 20 मार्च, 21 मार्च, 22 मार्च (बिहार दिवस)।

सत्र के दौरान विधानमंडल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था के लिए धारा 144 लागू रहेगा। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम एवं एसएसपी ने आज विधानमंडल परिसर में सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त ब्रीफिंग दी। एसडीओ पटना सदर एवं डीएसपी सचिवालय विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे।
 


संबंधित खबरें