मुख्य समाचार

रजनीकांत को दादा साहेब पुरस्कार 

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे। तीन मई को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ इस सम्मान को दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार की घोषणा सूचना और प्रसारण मंत्रालय करता है।  

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत को दिया जा रहा है। एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर के रूप में उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिश्वजीत चटर्जी को भी धन्यवाद दिया। 

रजनीकांत की उपलब्धियों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह एक प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। उन्होंने पचास वर्षों से भारतीयों के दिलों पर राज किया है। मंत्री ने इस उपलब्धि पर दिग्गज अभिनेता को बधाई दी है।
 


संबंधित खबरें