मुख्य समाचार

मनीष कुमार चुने गए पटना चैप्टर के नए अध्यक्ष

पटना। बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पटना चैप्टर के नए अध्यक्ष हरि डेवलपर्स के मनीष कुमार चुने गए हैं। 2021-22 सत्र के लिए बिपिन त्रिवेदी महासचिव, अनूप कुमार उपाध्यक्ष और नवनील कुमार सिंह को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया है।

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया बीस हजार से अधिक सदस्यों के साथ देश के बिल्डर्स और डेवलपर्स का सबसे पुराना और सबसे बड़ा एसोसिएशन है। इसकी स्थापना 1941 में पुणे में हुई थी। बिहार में बिल्डर्स, डेवलपर्स और ठेकेदारों की परेशानियों को सरकार के समक्ष रखने में संगठन सक्रिय रहा है। 
 


संबंधित खबरें