मुख्य समाचार

लॉकडाउन में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को राहत देने की मांग

पटना। बिहार कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने लॉकडाउन में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को राहत देने की मांग राज्य सरकार से की है। एसोसिएशन ने कहा है कि कृषि क्षेत्र के बाद सर्वाधिक रोजगार इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर उपलब्ध कराता है। लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को पूरी तरह खोलने और इससे जुड़े लोगों को स्वतः पास जारी करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एन.के. ठाकुर ने कहा है कि दुकानों के तर्ज पर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को भी दोपहर दो बजे तक ऑफिस खोलने की अनुमति मिले। सरकारी दफ्तरों की तरह 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालन एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। लॉकडाउन के कारण बैंक किस्त और जीएसटी के भुगतान में काफी परेशानी आ रही है। एसोसिएशन ने उम्मीद जतायी है कि सभी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। 
 


संबंधित खबरें