पटना। बिहार राज्य आवास बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बोर्ड को नई ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है। बोर्ड के एमडी को निर्देश दिया गया कि सभी आठ प्रशासनिक डिवीजन के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की गहन समीक्षा करें। साथ ही बोर्ड की अतिक्रमित संपत्तियों को मुक्त कराने के लिए ठोस समाधान की रूपरेखा पेश करें।
डिप्टी सीएम ने कहा कि लोगों को प्रावधान के अनुसार फ्लैट एवं भूखंड का सुगम आवंटन होना चाहिए। बोर्ड की जमीन का सर्वे किया गया है। इस पर किफायती आवास नीति के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।