मुख्य समाचार

गेहूं की खरीद में पटना जिले का तीसरा स्थान 

पटना। गेहूं की खरीद में पटना जिले ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले में 35000 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 7179 किसानों से 26914 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। खरीद की मात्रा लक्ष्य का 76.90 प्रतिशत है। पटना जिले ने राज्य में सर्वाधिक 7179 किसानों से गेहूं की खरीद की है। किसानों को 53,15,54,838 रूपए का भुगतान किया गया है।

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीद की समीक्षा की। उन्होंने दस जुलाई तक गेहूं की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम के गोदामों में करने का निर्देश दिया है। 

जिले में चयनित 289 पैक्स एवं 12 व्यापार मंडल ने गेहूं की खरीद की है। दानापुर अनुमंडल के अंतर्गत 1865 किसानों से 6481.450 मीट्रिक टन, पालीगंज अनुमंडल में 1447 किसानों से 5989.336 मीट्रिक टन, बाढ़ अनुमंडल में 1197 किसानों से 5903.854 मीट्रिक टन, मसौढ़ी अनुमंडल में 1546 किसानों से 4576.650 मीट्रिक टन, पटना सदर अनुमंडल के 600 किसानों से 2233.984 मीट्रिक टन एवं पटना सिटी अनुमंडल में 524 किसानों से 1728.895 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है।
 


संबंधित खबरें