टोक्यो ओलंपिक 2021 के रोमांच को और भी मजेदार बनाने के लिए होटल मौर्या में खास आयोजन किया गया है। होटल में आने वाले ग्राहक अब ओलंपिक की लाइव स्क्रीनिंग के साथ खाने का लुफ्त उठा सकेंगे। होटल के एफएंडबी मैनेजर नीशित कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहारियों की खेल के प्रति दीवानगी जग जाहिर है। इसलिए हम उन्हें खेल के साथ बेहतरीन खाने के स्वाद से भी रू-ब-रू करवाएंगे।
रेस्टोरेंट मैनेजर नागेश कुमार ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक की लाइव स्क्रीनिंग का आयोजन होटल के स्पाइस कोर्ट में किया गया है। 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक इस आयोजन का आनंद ग्राहक होटल में ले सकते हैं।
शेफ ब्रजेश का कहना है कि ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स हैं। ग्राहकों को लाइव स्क्रीनिंग मैच के साथ मॉकटेल, स्टार्टर, मेनकोर्स एवं डेजर्ट दिए जाएंगे। ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए कुछ खास मेन्यू तैयार किए गए हैं।
इनमें लांग जंप स्पाइसड कोला, बोल्ट्स बेस्ट स्मूथी, बो एंड एरो फिश फिंगर, ओपन वॉनटन गोल वेज एवं नॉन वेज, पटना बोटी कबाब किक, ओलंपिक मिर्ची मलाई कोफ्ता, चैंपियंस पाई, नॉकआउट ब्राउनी एवं स्विमिंग आइसक्रीम सहित अन्य व्यंजन शामिल हैं। होटल मौर्या के कर्मी ग्राहकों को रोमांचित करने के लिए उत्साहित हैं। सभी कर्मियों ने टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।