पटना। बिहार विनियोग विधेयक 2021 विधानसभा से पारित हो गया। डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधेयक को सदन में पेश किया। यह विधेयक वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम अनुपूरक व्यय से संबंधित है। मानसून सत्र के पहले दिन 26 जुलाई को आय-व्यय से संबंधित अनुपूरक व्यय विवरणी रखी गई थी।
पहली अनुपूरक व्यय विवरणी में 27,050.1783 करोड़ राशि खर्च का प्रस्ताव है। विनियोग विधेयक के जरिए इस राशि को समेकित निधि से विनियोजन किया जाना है। राजस्व मद में 15,186.51 करोड़ एवं पूंजीगत मद में 11,863.6683 करोड़ राशि खर्च की जाएगी। प्रस्तावित राशि में वार्षिक स्कीम मद में 14,161.9082 करोड़ रुपए, स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 12,885.0586 करोड़ एवं केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 3.2115 करोड़ रुपए खर्च की जाएगी।