मुख्य समाचार

जू सफारी, राजगीर     

राजगीर स्थित जू सफारी में विकास कार्यों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केज में विश्राम कर रहे शेर, भालू, तेंदुआ एवं अन्य जानवरों के भोजन, इलाज एवं रखरखाव की पूरी जानकारी ली। पर्यटक वाहन से मुख्यमंत्री ने जू सफारी परिसर में विचरण कर रहे बाघ एवं हिरण को भी देखा। 

अधिकारियों ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध जरूरी सुविधाएं एवं सुरक्षा, पशुओं के रहने एवं बाउंड्री वॉल सहित कई आवश्यक जानकारियां दीं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पर्यटकों को जानवरों से किसी तरह का नुकसान न हो। इसके लिए पुख्ता प्रबंध होना चाहिए। 

जू सफारी भ्रमण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यहां पर्यटकों के लिए भोजन और आपात स्थिति में इलाज की भी व्यवस्था की गई है। जू और नेचर सफारी बनकर तैयार हो गया है। जू सफारी में प्रवेश के लिए बिल्डिंग बन रही है। बिल्डिंग बनते ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 
 


संबंधित खबरें