मुख्य समाचार

प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए जा रहे पांच करोड़ पौधे 

पटना। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए करीब पांच करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। नीम-हकीम योजना के तहत राज्य के अस्पतालों में नीम के पेड़ लगाने की योजना है। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को प्रदूषण स्तर कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

पर्यावरण मंत्री पटना शहर के परिवेशीय वायु में उपस्थित कण पदार्थ पर तैयार एक रिपोर्ट को जारी कर रहे थे। रिपोर्ट टेरी और सेंटर फॉर इन्वायरमंेट एनर्जी एवं क्लाइमेंट चेंज, आद्री ने तैयार किया है। इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह भी मौजूद थे। 

मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या है। राज्य में पहले से स्थापित वायु गुणवत्ता प्रबोधन केंद्र के अलावा विभिन्न जिलों में 24 अतिरिक्त केंद्र लगाए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को रसोई प्रदूषण से काफी राहत मिली है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्राण पर्षद् के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार घोष, टेरी, नई दिल्ली के डॉ आर. सुरेश एवं आद्री के सदस्य सचिव पी. घोष ने भी अपने विचारों को रखा। 
 


संबंधित खबरें