पटना। बिहार के किसानों की यूरिया खाद की समस्या शीघ्र दूर होगी। राज्यसभा सदस्य सह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि केंद्रीय उर्वरक सह स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया ने मुझे जानकारी दी है।उन्होंने आश्वस्त किया है कि यूरिया की 25 हजार टन की एक खेप दो दिन में बिहार पहुंचने वाली है।
अगस्त माह में बिहार को 7.6 लाख मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत थी, जबकि आपूर्ति 5.9 लाख मीट्रिक टन की हुई। इसी तरह सितंबर में 2.42 लाख मीट्रिक टन यूरिया के मुकाबले आपूर्ति 1.15 लाख मीट्रिक टन हो पायी। खाद की आपूर्ति और मांग में अंतर के कारण किसानों को हो परेशानी को शीघ्र दूर किया जाएगा।