पटना। रबी महाभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रचार रथों को सभी जिलों के लिए रवाना किया। इसके साथ ही सभी पंचायतों में किसान चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा।
रबी 2021-22 की सफलता के लिए रबी महाभियान की शुरुआत की गई है। इसमें किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान से किसानों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम रेणु देवी, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार, निदेशक राजीव रौशन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।