मुख्य समाचार

बिहार ने केंद्र से मांगा एक लाख मीट्रिक टन डीएपी

पटना। किसानों की परेशानी को देखते हुए बिहार सरकार ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से कम से कम एक लाख मीट्रिक टन डाई अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) आपूर्ति का अनुरोध किया है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आश्वासन दिया है कि बिहार को रबी मौसम में आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति की जाएगी। देश में उर्वरक का पर्याप्त उत्पादन हो रहा और इनकी कोई कमी नहीं है।

राज्यों में उर्वरकों की उपलब्धता एवं आवंटन विषय पर केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए एक बैठक की। बिहार से कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं कृषि सचिव डॉ एन. सरवण कुमार शामिल हुए। समीक्षा बैठक में 18 राज्यों के कृषि मंत्रियों ने भाग लिया

कृषि मंत्री ने बैठक के बाद बताया कि रबी मौसम में राज्य में डीएपी एवं एमओपी की कमी है। डीएपी की मांग गेहूं, दलहन, तिलहन एवं रबी मक्का फसलों के लिए है। इनकी कमी से किसानों को परेशानी हो रही है।

 

 

 

 

 

 


संबंधित खबरें