पटना। मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं के तहत पांच लाख लोन और पांच लाख अनुदान के लिए आवेदन कर चुके उद्यमियों का चयन 17 दिसंबर को होगा। चयन के लिए रेंडम सेलेक्शन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लाभुकों का चयन पूरी पारदर्शिता से होगा।
उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी चयन प्रक्रिया आईपीआरडी के फेसबुक, यूट्यूब चैनल और उद्यमी वेबसाइट पर लाइव देखी जा सकेगी। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने होटल पनाश में आयोजित खादी ग्रामोद्योग आयोग की राज्यस्तरीय कार्यशाला में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि देश में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसी कोई योजना नहीं है। बिहार के विकास और छोटे उद्योगों को खड़ा करने में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना मील का पत्थर साबित होगी। आठ हजार की जगह सोलह हजार आवेदनकर्ताओं का चयन होगा और उन्हें उद्यमी बनाकर रोजगार सृजन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
इन प्लेटफॉर्म पर लाइव देखें चयन प्रक्रिया :