मुख्य समाचार

इंडिया स्किल प्रतियोगिता में बिहार को मिला चार गोल्ड

पटना। इंडिया स्किल्स 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार को चार स्वर्ण, दो रजत एव पांच कांस्य पदक मिले हैं। विजेताओं को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में सम्मानित किया गया। सभी ने जीत के लिए बिहार कौशल विकास मिशन के पदाधिकारी और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्रम संसाधन मंत्री जिबेश कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि बिहार प्राचीन काल से शोध और कौशल का धरती रही है। मुझे भरोसा है कि सभी सफल युवा शंघाई में होने वाले विश्व युवा कौशल प्रतियोगिता में देश का नाम रौशन करेंगे। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता दिल्ली में हुई। इसमें 54 औद्योगिक क्षेत्रों में देश के 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

बिहार से विजयी प्रतिभागी : उत्सव ने ग्राफिक डिजाईन, आईटी नेटवर्क सिस्टम एंड एडमिनिस्ट्रेशन में, बद्रीनाथ ने रिन्यूएबल एनर्जी में, रौशन कुमार और ताविसी तन्नु ने विजुअल मर्चेडाइजिंग में, रेस्टोरेंट सर्विस में अदिति, अमित ने आईटी नेटवर्क सिस्टम एंड एडमिनिस्ट्रेशन में, फैशन टेक्नोलोजी में रिनिता निगोई, कैबिनेट मेकिंग में राजेश शर्मा, बेकरी में दीपाली राज, बागिषा जैन ने ग्राफिक डिजाइन और अभिषेक ने रिन्यूएबल एनर्जी में पदक हासिल किए।

 

 


संबंधित खबरें