मुख्य समाचार

लोक कल्याणकारी है बजट , विकास को मिलेगी गति

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बजट को लोक कल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक विकासशील बजट है और इससे विकास दर को गति मिलेगी। वर्ष 2022-23 के लिए बजट व्यय का आकार 2,37,691.1885 करोड़ रुपए है। गत वर्ष की तुलना में पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत अधिक है। इससे रोजगार एवं आधारभूत संरचनाओं के सृजन में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान बजट राज्य सरकार के छह सूत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, आधारभूत संरचना (ग्रामीण एवं शहरी) एवं विभिन्न वर्गों के कल्याण पर आधारित है। बजट में पहले से चल रही सात निश्चय एक की योजनाओं को पूरा करने एवं सात निश्चय दो की निर्धारित योजनाओं के क्रियान्वयन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राशि की व्यवस्था की गयी है। बजट के माध्यम से राज्य के सभी समुदाय एवं वर्गों का विकास हो सकेगा।

 


संबंधित खबरें