मुख्य समाचार

भारत बायोटेक बिहार में निवेश के लिए इच्छुक

पटना। कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ कृष्ण एम. एल्ला ने बिहार में निवेश की इच्छा जाहिर की है। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से पटना में मुलाकात के दौरान सीएमडी ने कहा कि बिहार में कृषि क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने बिहार में बायोटेक पॉलिसी, फूड पॉलिसी और फार्मा इंटर पॉलिसी लाने की भी सलाह दी। डॉ. कृष्ण एल्ला ने उद्योग मंत्री और उद्योग विभाग के अधिकारियों को बेंगलुरु स्थित इनोवा एवं एल्ला फूड पार्क आने का न्योता दिया। उद्योग मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि कंपनी को बिहार में निवेश के लिए हर तरह की सहायता दी जाएगी।

 

 


संबंधित खबरें