फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बिहार में भी टैक्स फ्री करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि यह निर्णय 17 मार्च, 2022 से प्रभावी होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि फिल्म टैक्स फ्री होने से आमलोग इसे सहजता से देख सकेंगे। ‘द कश्मीर फाइल्स’ राष्ट्रवाद से प्रेरित है। इस फिल्म में कश्मीर के तत्कालीन हालात एवं यथार्थों का सटीक चित्रण है। इस स्थिति की जानकारी आमलोगों को सुगमता से होनी चाहिए।
फिल्म उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक एवं गोवा राज्यों में भी टैक्स फ्री कर दी गई है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, अतुल श्रीवास्तव एवं चिन्मय मंडलेकर जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के बेघर होने के दर्द एवं उन्हें दी गई यातनाओं पर आधारित है।