मुख्य समाचार

मार्च, 2023 तक पूरा होगा पटना-गया-डोभी फोर लेन

पटना। पटना-गया-डोभी फोर लेन का काम 31 मार्च, 2023 तक पूरा हो जाएगा। राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवाल पर सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। पटना-डोभी फोर लेन की लागत 1610.46 करोड़ है। इसकी भौतिक प्रगति 27 एवं वित्तीय प्रगति 22 प्रतिशत है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आरा-मोहनिया फोर लेन जुलाई, 2023 तक, कोईलवर-भोजपुर-बक्सर एवं बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन 2022 के अंत तक तैयार हो जाएगा। 1390 करोड़ की लागत से बन रहे आरा-मोहनिया फोर लेन की भौतिक प्रगति 40 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति 35 प्रतिशत है।

कोईलवर-भोजपुर फोर लेन (825.17 करोड़) का काम 80 प्रतिशत  और भोजपुर-बक्सर फोर लेन 72 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन (837.09 करोड़) का काम अभी केवल 40 प्रतिशत हुआ है, लेकिन 2022 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

 


संबंधित खबरें