मुख्य समाचार

राजकीय समारोह के रूप में मनेगी सम्राट अशोक की जयंती

पटना। महान सम्राट अशोक की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की जन्मतिथि पर काफी विवाद था। विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद चैत्र माह में अष्टमी के दिन सम्राट अशोक की जयंती मनाने का दिन तय हुआ। इस दिन सरकारी स्तर पर अवकाश का प्रावधान पहले ही कर दिया गया था। अब आगे से इस दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जायेगा।

सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित सम्राट अशोक की सांकेतिक मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक की पहले से कोई तस्वीर नहीं थी। विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर उनकी सांकेतिक मूर्ति का निर्माण यहां कराया गया। इस मौके पर जल संसाधन एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार कुमार झा ने भी माल्यार्पण किया।

एमएलसी चुनाव नतीजे एवं बोचहां उपचुनाव पर प्रतिक्रिया : विधान परिषद चुनाव नतीजे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में आम जनता वोटिंग नहीं करती है। इसमें सीमित लोग ही वोट करते हैं। कुछ जगहों पर उम्मीदवार कह रहे थे कि हम जीत रहे हैं , लेकिन परिणाम अलग हुआ। इसमें कौन जीतेगा। इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

12 अप्रैल को होने वाले बोचहां उपचुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रचार में जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि एनडीए उम्मीदवार की जीत होगी।

 


संबंधित खबरें