बिहारशरीफ। नालंदा जिला के सोहडीह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जैविक विधि से उत्पादित सब्जियों की खेती का जायजा लिया। इस मौके पर किसानों ने उन्हें सब्जियां भेंट की। किसान राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री को जैविक खेती की विस्तृत जानकारी दी।
किसानों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सोहडीह में सबसे पहले आलू की जैविक खेती हुई थी। उस आलू को राजगीर महोत्सव में अतिथियों को दिया गया था। आज सोहडीह में कई किसान जैविक विधि से सब्जी उगा रहे हैं। अब पूरे राज्य में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बिहारशरीफ से पटना लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ नया बाईपास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
