मुख्य समाचार

निबंधन कार्यालय में मे आई हेल्प यू बूथ का शुभारंभ

पटना। राजधानी के छज्जू बाग स्थित जिला निबंधन कार्यालय में मे आई हेल्प यू बूथ का शुभारंभ निबंधन महानिरीक्षक बी.कार्तिकेय धनजी ने किया। इस बूथ पर मॉडल प्रारूप में निःशुल्क दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। इससे लोग बिचौलियों से बच सकते हैं।

काउंटर पर कार्यरत कर्मी रजिस्ट्री कराने वालों को दस्तावेज तैयार करने से लेकर निबंधन तक पूरी सहायता देंगे। मे आई हेल्प यू बूथ पर निबंधन की प्रक्रिया, सर्किल रेट (एमवीआर), निबंधन पर लगने वाले मुद्रांक एवं निबंधन शुल्क से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी। इस मौके पर जिला अवर निबंधक धनंजय कुमार राव एवं अधीनस्थ कर्मी उपस्थित थे।

 


संबंधित खबरें