मुख्य समाचार

बिहार में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या : सीएम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक बोधगया और राजगीर जाते हैं। हम चाहते हैं कि वे वैशाली भी जाएं। वैशाली का अलग महत्व है। भगवान बुद्ध ने वैशाली में पहली बार महिलाओं का बौद्ध संघ में प्रवेश कराया था। यहां बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय बहुत अच्छे ढंग से बन रहा है।

भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती पर बुद्ध स्मृति पार्क में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। राजगीर में वे उपदेश देते थे। जिस जगह पर वह राजगीर में रहते थे। उसका विस्तार किया गया है।

 


संबंधित खबरें