मुख्य समाचार

खरीफ महाभियान का सीएम ने किया शुभारंभ

पटना। खरीफ महाभियान 2022 का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न मार्ग स्थित संवाद से किया। खरीफ महाभियान के तहत सूक्ष्म सिंचाई जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म सिंचाई योजना पुस्तिका का विमोचन भी किया।

किसानों को जागरूकता रथों के माध्यम से खरीफ फसल एवं कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, मौसम के अनुकूल खेती, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, सूक्ष्म सिंचाई, जलसंरक्षण, विशेष दलहन एवं तिलहन बीज वितरण कार्यक्रमों का भी रथों के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सचिव और कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें