मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री ने बिहार को दिया नेशनल एमएसएमई अवार्ड

पटना/नई दिल्ली। बिहार को पहली बार राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड्स का पुरस्कार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवार्ड का दूसरा पुरस्कार उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंडरीक को दिया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था।

औद्योगीकरण की ओर बढ़ रहे बिहार को राज्यों की श्रेणी में राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड्स 2022 का दूसरा पुरस्कार हासिल हुआ है। पुरस्कार मिलने के बाद उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह अवार्ड देकर बिहार का हौसला बढ़ाया है। बिहार को उद्योग क्षेत्र में बढ़ाने का मिशन जारी है। एक जुलाई को कोलकाता में आईसीसी के बिहार इन्वेस्टर्स मीट में वे शामिल होंगे। देश के पूर्वाेत्तर क्षेत्र के उद्योगपतियों से मिलकर उन्हें बिहार में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार मिलने पर उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं कई लोगों ने उद्योग मंत्री को बधाई दी। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, लघु उद्योग भारती, बिहार महिला उद्यमी संघ समेत उद्योग जगत के कई प्रतिनिधियों ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए गर्व का है।

 


संबंधित खबरें