पटना/देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को पटना आ रहे हैं। वे बिहार विधानसभा परिसर स्थित शताब्दी स्मृति स्तंभ के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 12 जुलाई को देवघर भी जाएंगे।
बाबा मंदिर में पूजा करने के साथ वे देवघर एयरपोर्ट एवं एम्स की कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। संथाल परगना एवं बिहार के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले हैं। देवघर से ही प्रधानमंत्री बांका जिले के लिए गैस पाइपलाइन योजना का शिलान्यास करेंगे।
ऑनलाइन शिलान्यास योजनाओं में देवघर में गैस बॉटलिंग प्लांट, जसीडीह स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाना, हंसडीहा-महगामा फोर लेन सड़क, गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड एवं मधुपुर में वॉशिंग पिट शामिल हैं। देवघर से बनारस के लिए गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा होगी।