मुख्य समाचार

बिहार ने बिजली क्षेत्र में की है काफी प्रगति : मंत्री

पटना। बिजली महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार ने बिजली के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति बेहतर है। इससे आम लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी देश ने बिजली क्षेत्र में काफी प्रगति की है। अब देश बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है।

बिजली महोत्सव का आयोजन विद्युत मंत्रालय, एनटीपीसी एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। इस मौके पर एनटीपीसी के नोडल अधिकारी अनुराग सिन्हा ने कहा कि बिजली महोत्सव बिहार के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिजली क्षेत्र में किए गए कार्य एवं लक्ष्यों को आम जन तक पहुंचाना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक एवं लघु फिल्मों के जरिए लोगों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की विद्युत उत्पादन क्षमता चार लाख मेगावाट से अधिक है। अब भारत अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली निर्यात कर रहा है। इस अवसर पर विधायक अरुण कुमार सिन्हा, एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक शीतल कुमार एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 


संबंधित खबरें