मुख्य समाचार

पटना एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन मार्च 2024 तक होगा पूरा

पटना। पटना एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम मार्च, 2024 तक पूरा होगा। इस पर 1216.90 करोड़ राशि खर्च होगी। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नए टर्मिनल भवन एवं संबद्ध कार्य की वास्तविक प्रगति 54 प्रतिशत है। इसके मार्च, 2024 तक पूरा होने की संभावना है।

कंट्रोल टावर सह तकनीकी ब्लॉक,फायर स्टेशन और कार्गाे भवन की वार्षिक प्रगति 91 प्रतिशत है। यह काम सितंबर, 2022 तक पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार के हैंगर, फ्लाइंग क्लब बिल्डिंग, वीआईपी लाउंज एवं अन्य कार्य की प्रगति 54 प्रतिशत है। इसके जून, 2023 में पूरा होने की संभावना है।

बिहटा एयरपोर्ट के बारे में केंद्रीय राज्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि रनवे को बड़े आकार वाले विमान के परिचालन के लिए राज्य सरकार से 199.5 एकड़ जमीन मांगी गई है। सारण में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा निर्माण के लिए राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

 


संबंधित खबरें