मुख्य समाचार

उत्कृष्ट जांच के लिए बिहार के सात पुलिसकर्मी सम्मानित

पटना/नई दिल्ली। बिहार के दो आईपीएस समेत सात पुलिसकर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2022 के केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में विशेष सशत्र पुलिस पटना की कमांडेंट धुरत सायली सावलाराम, मद्य निषेध के एसपी विनय तिवारी, इंस्पेक्टर राम शंकर सिंह, इंस्पेक्टर विनय प्रकाश, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, सब इंस्पेक्टर चांद परवेज एवं सब इंस्पेक्टर गुलाम मुस्तफा हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री पदक देश के 151 पुलिसकर्मियों को दिया गया है। पदक वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य अपराध की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना है। जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है उनमें सीबीआई सेेे 15, एनआईए सेे पांच, एनसीबी सेे पांच एवं 126 अन्य राज्यों से हैं। 28 महिला पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया है।

 


संबंधित खबरें