पटना। महागठबंधन सरकार के 31 मंत्रियों को पद की शपथ राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई। इनमें आरजेडी से 16, जदयू से 11, कांग्रेस से दो, हम एवं निर्दलीय से एक-एक मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को भी शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं जीतन राम मांझी मौजूद रहे।

पहली बार मंत्री बने आरजेडी के समीर महासेठ को उद्योग विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है। एनडीए सरकार में बिहार के औद्योगीकरण के लिए किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना उनके लिए चुनौती होगी।

जदयू के विजय चौधरी को इस बार वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग मिला है। इससे पहले एनडीए सरकार में वे शिक्षा मंत्री थे। आरजेडी से पहली बार विधायक बने सुधाकर सिंह को कृषि विभाग दिया गया है।
मंत्रियों को आवंटित विभागों की सूची -
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : सामान्य प्रशासन, गृह, निगरानी, निर्वाचन, मंत्रिमंडल सचिवालय
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव : स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य
विजय कुमार चौधरी (जदयू) : वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य
बिजेंद्र प्रसाद यादव (जदयू) : ऊर्जा, योजना एवं विकास
आलोक कुमार मेहता (आरजेडी ) : राजस्व एवं भूिम सुधार
तेज प्रताप यादव (आरजेडी) : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
आफाक आलम (कांग्रेस) : पशु एवं मत्स्य संसाधन
अशोक चौधरी (जदयू) : भवन निर्माण
श्रवण कुमार (जदयू) : ग्रामीण विकास
सुरेंद्र प्रसाद यादव (आरजेडी) : सहकारिता
डॉ रामानंद यादव (आरजेडी) : खान एवं भूतत्व
लेशी सिंह (जदयू) : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
मदन सहनी (जदयू) : समाज कल्याण
कुमार सर्वजीत (आरजेडी) : पर्यटन
ललित यादव (आरजेडी) : पीएचईडी
संतोष कुमार सुमन (हम) : एससी-एसटी कल्याण
संजय झा (जदयू) : जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क
शीला कुमारी (जदयू) : परिवहन
समीर कुमार महासेठ (आरजेडी) : उद्योग
चंद्रशेखर (आरजेडी) : शिक्षा
सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) : विज्ञान एवं प्रावैधिकी
सुनील कुमार (जदयू) : मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
अनिता देवी (आरजेडी) : पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
जितेंद्र कुमार राय (आरजेडी) : कला, संस्कृति एवं युवा
जयंत राज (जदयू) : लघु जल संसाधन
सुधाकर सिंह (आरजेडी) : कृषि
जमा खान (जदयू) : अल्संख्यक कल्याण
मुरारी प्रसाद गौतम (कांग्रेस) : पंचायती राज
कार्तिक कुमार (आरजेडी) : विधि
शमीम अहमद (आरजेडी) : गन्ना उद्योग
शाहनवाज (आरजेडी) : आपदा प्रबंधन
सुरेंद्र राम (आरजेडी) : श्रम संसाधन
इसराइल मंसूरी (आरजेडी) : सूचना प्रावैधिकी
