मुख्य समाचार

मार्च 2023 तक पोषणयुक्त चावल वितरण का लक्ष्य : मंत्री

पटना। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से गुणवत्तापूर्ण अनाज दिलाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। मार्च 2023 तक राज्य के सभी जिलों में पोषणयुक्त चावल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा। राज्य के 36 जिलों में चावल वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दो जिले सीवान एवं गोपालगंज को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट जिलों की सूची में दर्ज कर पोषणयुक्त चावल वितरण की स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। स्वीकृति मिलते ही राज्य के 38 जिलों में पोषणयुक्त चावल वितरण कार्य शुरू हो जाएगा।

महागठबंधन सरकार में विभाग का कार्यभार संभालने के बाद मंत्री लेशी सिंह ने विभागीय सचिव विनय कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह विभाग सीधा जरूरतमंदों से जुड़ा हुआ है। आज राशनकार्डधारी जनवितरण प्रणाली की दुकान पर ई-पॉस मशीन में अंगूठा के जरिए अपनी पहचान देते हैं तब जाकर राशन का उठाव होता है।

 

 


संबंधित खबरें