मुख्य समाचार

तीन दिवसीय बिहार पोल्ट्री एंड एक्वा एक्स्पो का शुभारंभ

पटना। तीन दिवसीय बिहार पोल्ट्री एंड एक्वा एक्स्पो ज्ञान भवन में 20 सितंबर से शुरू हो गया है। एक्स्पो में बिहार के साथ अन्य राज्यों के पोल्ट्रीे एवं मत्स्य पालन से जुड़े विशेषज्ञ, किसान, उत्पादक, उद्यमी, कंपनी, सरकारी विभाग एवं विश्वविद्यालय शामिल होंगे।

एक्स्पो का उद्घाटन कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एवं पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री अफाक आलम ने किया। इस मौके पर कृषि सचिव डॉ. एन श्रवण, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक विजय प्रकाश मीणा, हरिओम फीड्स के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार एवं बिहार पोल्ट्री एंड एक्वा एक्स्पो के आयोजक राकेश कश्यप भी मौजूद रहे।

एक्स्पो में पोल्ट्रीे एवं मछली उत्पादन से जुड़े देश के 12 से अधिक राज्यों के 56 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने 97 स्टॉल्स लगाए हैं। इस दौरान सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।

 

 


संबंधित खबरें