मुख्य समाचार

बिहार की जरूरत को देखते हुए रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

पटना। केंद्रीय बजट 2023-24 के पहले बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संबंधित विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक की। केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक नवंबर माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को केंद्रीय बजट में राज्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, केंद्र से मिलने वाली राशि में कमी एवं कार्यान्वयन में आ रही कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने भी अपने विचारों को रखा।   

इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद : योजना एवं विकास विभाग, शिक्षा, सूचना एवं प्रावैधिकी, ऊर्जा, गृह, पीएचईडी, कला, संस्कृति एवं युवा, सहकारिता, अल्पसंख्यक कल्याण, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग।

 

 


संबंधित खबरें