मुख्य समाचार

कोसी पुनर्वास परियोजना के बचे काम को शीघ्र करें पूरा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी पुनर्वास परियोजना के बचे काम को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। परियोजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इसके लिए संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। वर्ष 2007-08 में कोसी त्रासदी आयी थी। राज्य सरकार ने अपने संसाधन से उस क्षेत्र में राहत के काफी काम किए थे। उसी दौरान पूरे इलाके को विकसित करने की योजना बनी थी।

योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणिश चावला, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल एवं राज्य पथ विकास निगम के एमडी संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी ने अपने-अपने विभागों की कार्य प्रगति की जानकारी दी। बैठक में ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री, जल संसाधन मंत्री, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त एवं संबंधित विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें