मुख्य समाचार

अधिकारियों की मिलीभगत से हर जगह मिल रही शराब

भागलपुर। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा का कहना है कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है। पूरे राज्य में शराब मिल रही है। इसके लिए न तो सरकार जिम्मेवार है और न विधायक। शराब की सप्लाई प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और शराब माफियाओं की मिलीभगत से हो रही है। सरकार की बार-बार हिदायत के बावजूद हर जगह शराब मिल रही है।  

शराबबंदी के कारण बिहार को दस हजार करोड़ रुपए राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इस पर सदन में विचार करने की जरूरत है। शराबबंदी अच्छी चीज है। सदन में इसका समर्थन सभी दलों ने किया था।

विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि जिस जिले में शराब मिले, वहां के वरीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। इसके बावजूद अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो शराबबंदी खत्म कर देनी चाहिए। अजीत शर्मा से पहले जीतन राम मांझी और आरसीपी सिंह भी शराबबंदी खत्म करने की मांग कर चुके हैं।

 

 


संबंधित खबरें